National
महाराष्ट्र के वर्धा में आरोपी ने पुलिस के सामने महिला डॉक्टर को मारा थप्पड़, सख्त कार्रवाई की हो रही मांग
डिजिटल डेस्क, वर्धा। महाराष्ट्र के वर्धा जिले में मेडिकल जांच के दौरान एक आरोपित ने पुलिसकर्मियों के सामने महिला डॉक्टर को थप्पड़ मार दिया। इस घटना के विरोध में सरकारी डाक्टरों ने प्रदर्शन कर आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवा
लेखक Digital Desk196K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वर्धा। महाराष्ट्र के वर्धा जिले में मेडिकल जांच के दौरान एक आरोपित ने पुलिसकर्मियों के सामने महिला डॉक्टर को थप्पड़ मार दिया। इस घटना के विरोध में सरकारी डाक्टरों ने प्रदर्शन कर आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
आरोपित ने थप्पड़ क्यों मारा यह स्पष्ट नहीं है। यह घटना बुधवार को आष्टी तहसील के तलेगांव श्यामजी पंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई। तलेगांव थाने के प्रभारी मंगेश भोयर ने बताया कि आरोपित कादिर अली को 21 अक्टूबर को मेडिकल जांच के लिए पांच पुलिसकर्मी स्वास्थ्य केंद्र पर लाए थे।



