संजीव कुमार, मुजफ्फरपुर। East Champaran Wanted Criminal: बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने पूर्वी चंपारण के चकिया थाना क्षेत्र में सीएसपी संचालक से लूट के मामले में फरार चल रहे वांटेड आकाश कुमार को मुजफ्फरपुर के देवरिया थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
करीब दो वर्ष पूर्व हुई लूट के बाद से वह फरार चल रहा था। आरोपित पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
गुप्त सूचना पर हुई गिरफ्तारी