National
आलू को बना दिया सरसों, धान को बाजरा; लेखपालों की लापरवाही से सरकारी अनुदान और बीमा दावे खारिज
उमेश राठौर, बदायूं। जिले में बीते दिनों हुई चक्रवातीय वर्षा से हुए फसल के नुकसान के सर्वे के नाम पर बड़ा खेल हो गया। तहसीलों से कराए गए सर्वे में लेखपालों ने खेत में जाना तो दूर, घर बैठे-बैठे ही फसलों की अदला-बदली कर दी।
लेखक Umesh Chandra Rathore36K पढ़े गए

उमेश राठौर, बदायूं। जिले में बीते दिनों हुई चक्रवातीय वर्षा से हुए फसल के नुकसान के सर्वे के नाम पर बड़ा खेल हो गया। तहसीलों से कराए गए सर्वे में लेखपालों ने खेत में जाना तो दूर, घर बैठे-बैठे ही फसलों की अदला-बदली कर दी। नतीजा, कागजों पर धान के खेत में बाजरा लहलहा रहा है और आलू के खेत में सरसों। किसानों का आरोप है कि पूरे जिले में यही हाल है।
सर्वे टीम खेत पर आई ही नहीं। कंप्यूटर पर बैठकर मनमर्जी से आंकड़े भर दिए। जब किसान अपनी खसरा-खतौनी निकलवाने पहुंचे तो होश उड़ गए। खेत में खड़ी धान की फसल कागजों में बाजरा बन चुकी थी।



