जागरण संवाददाता, सिवान। सिवान जंक्शन परिसर में शुक्रवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक महिला रेलवे के माइक्रोवेव टावर पर चढ़ गई।
महिला को टावर पर चढ़ा देख रेलवे कर्मचारियों ने आरपीएफ और जीआरपी को सूचना दी। इसके बाद पुलिस के साथ अग्निशमन विभाग और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची।
करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद महिला को नीचे उतारा गया। इस दौरान चोट लगने के कारण पुलिस उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गई।