National
3 साल की कोशिश के बाद भी 50% लक्ष्य पीछे! एमडीए की शिवालिक आवासीय योजना में अब 1 साल और इंतजार
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। किसानों से सहमति लेकर जमीन खरीदने में तीन साल लगाने के बाद भी मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (एमडीए) शिवालिक आवासीय योजना के प्रथम चरण का आधा लक्ष्य ही पूरा कर सका है। दो साल में 250 हेक्टेयर के लक
लेखक Tej Prakash Saini48K पढ़े गए
-1792777279013.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। किसानों से सहमति लेकर जमीन खरीदने में तीन साल लगाने के बाद भी मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (एमडीए) शिवालिक आवासीय योजना के प्रथम चरण का आधा लक्ष्य ही पूरा कर सका है। दो साल में 250 हेक्टेयर के लक्ष्य के सापेक्ष 125 हेक्टेयर जमीन खरीदी जा सकी है।
ऐसे में सवाल है कि जब जमीन खरीदने की प्रक्रिया ही इतनी धीमी है तो लोगों को भूखंड उपलब्ध कराने का दावा कब पूरा होगा? किसानों की सहमति से जमीन खरीदने की प्रक्रिया पूरी होने और इसके बाद विकास कार्य शुरू होने में अभी लंबा समय लग सकता है।



