जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। रेवाड़ी जिले में शुक्रवार दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली। आसमान में बादल छाने के बाद शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 20 मिनट तक वर्षा हुई।
वहीं, जिले के कई गांवों में वर्षा के साथ ओलावृष्टि भी हुई। इससे मौसम में ठंडक बढ़ गई और तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं शहर की अनाज मंडी में खुले में रखे बाजरा के कट्टे भीग गए।