जागरण संवाददाता, बरनाला। केसी रोड पर ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय के साथ बदसलूकी और मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक राइडर 4000 का आर्डर देने पहुंचा तो ग्राहक पैसे देने में आनाकानी करने लगा।

डिलीवरी बॉय ने जब इस बात की जानकारी अपने ग्रुप मैसेज के जरिए साथियों को दी, तो वे मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद ऑर्डर मंगवाने वाले व्यक्ति ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें तीन डिलीवरी बॉय गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद डिलीवरी वालों ने वहीं धरना शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, अब कोई ऑर्डर डिलीवर नहीं किया जाएगा।