National
उषा मंगेशकर को मिलेगा पहला भूपेन हजारिका राष्ट्रीय पुरस्कार, पीएम मोदी करेंगे सम्मानित
पीटीआई, गुवाहाटी। असम सरकार ने प्रख्यात गायिका उषा मंगेशकर को पहला ‘भारत रत्न डा. भूपेन हजारिका राष्ट्रीय पुरस्कार’ देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय संगीत में उत्कृष्ट योगदा
लेखक Digital Desk40K पढ़े गए

पीटीआई, गुवाहाटी। असम सरकार ने प्रख्यात गायिका उषा मंगेशकर को पहला ‘भारत रत्न डा. भूपेन हजारिका राष्ट्रीय पुरस्कार’ देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय संगीत में उत्कृष्ट योगदान और महान कलाकार भूपेन हजारिका की रचनाओं से जुड़ाव के लिए उषा को यह पुरस्कार दिया जाएगा।
सीएम हिमंत ने कहा कि हजारिका की जन्मशताब्दी के सालभर चले समारोहों के समापन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 नवंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में यह पुरस्कार प्रदान करेंगे।



