एएनआई, नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास और वाणिज्य दूतावास वहां फंसे भारतीय जायरीनों की वापसी के लिए संबंधित एयरलाइंस और टूर ऑपरेटरों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि पिछले सात दिनों में लगभग तीन हजार फंसे हुए जायरीन सुरक्षित घर लौट चुके हैं। इसके अलावा 10 हजार से अधिक सामान्य उमरा जायरीनों ने भी अपनी यात्रा पूरी की है।