National
'हिंद-प्रशांत क्षेत्रीय संवाद' में विज्ञान और शैक्षणिक सहयोग पर चर्चा करेगी नौसेना, समुद्री सुरक्षा पर रहेगा जोर
पीटीआई, नई दिल्ली। भारतीय नौसेना तीन से पांच नवंबर तक दिल्ली में अपने वार्षिक शीर्षस्तरीय अंतरराष्ट्रीय रणनीतिक संवाद का आयोजन करेगी। इस दौरान कई देशों के विशेषज्ञ समुद्री विज्ञान, महासागर प्रशासन, जलवायु अनुकूलन क्षमता
लेखक Digital Desk119K पढ़े गए

पीटीआई, नई दिल्ली। भारतीय नौसेना तीन से पांच नवंबर तक दिल्ली में अपने वार्षिक शीर्षस्तरीय अंतरराष्ट्रीय रणनीतिक संवाद का आयोजन करेगी। इस दौरान कई देशों के विशेषज्ञ समुद्री विज्ञान, महासागर प्रशासन, जलवायु अनुकूलन क्षमता और उभरती प्रौद्योगिकियों पर चर्चा करेंगे।
सम्मेलन के दूसरे दिन दो पेशेवर सत्रों के अलावा दो मंत्रिस्तरीय सत्र भी होंगे।रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्रीय संवाद (आइपीआरडी) के पहले मंत्रिस्तरीय सत्र में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का संबोधन होगा।



