National
पिथौरागढ़ अस्पताल में सुनने की मशीन बेचने के आरोप, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने दिए जांच के निर्देश
संवाद सहयोगी, जागरण, पिथौरागढ़। सरकारी अस्पताल में सुनने की क्षमता की जांच कराने पहुंच रहे मरीजों को मशीन बेचने के आरोप सामने आए हैं। मामले में एक ग्राहक के साथ कथित तौर पर मशीन की खरीद-फरोख्त को लेकर बातचीत का ऑडियो भी
लेखक omprakash awasthi167K पढ़े गए

संवाद सहयोगी, जागरण, पिथौरागढ़। सरकारी अस्पताल में सुनने की क्षमता की जांच कराने पहुंच रहे मरीजों को मशीन बेचने के आरोप सामने आए हैं। मामले में एक ग्राहक के साथ कथित तौर पर मशीन की खरीद-फरोख्त को लेकर बातचीत का ऑडियो भी वायरल हो रहा है। प्रकरण सामने आने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने जांच के निर्देश दिए हैं।
अस्पताल में ऑडियोलॉजी के तहत मरीजों की सुनने की क्षमता की जांच की जाती है। इसके लिए ऑडियोलॉजिस्ट ऑडियोमेट्री प्रक्रिया के माध्यम से जांच करते हैं। जिला अस्पताल में तैनात एक ऑडियोलाजिस्ट आने वाले मरीजों को नंबर देने के साथ सुनने वाली मशीन की डील करता है।



