डिजिटल डेस्क, सहारनपुर। दिल्ली से देहरादून तक का सफर अब पहले के मुकाबले कहीं आसान और तेज हो गया है। इस साल 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 213 किलोमीटर लंबे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। यह कॉरिडोर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उद्योग-व्यापार के लिए गेम चेंजर साबित हो रहा है।
करीब 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से बने इस सिक्स लेन एक्सेस कंट्रोल्ड कॉरिडोर ने छह से सात घंटे के सफर को घटाकर ढाई से तीन घंटे तक कर दिया है। इससे उद्यमियों, निर्यातकों और ट्रांसपोर्टरों को समय बचाने के साथ कारोबार की रफ्तार बढ़ाने का अवसर मिला है।