सौरभ पांडेय, पूर्वी दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में फरवरी 2020 में हुए दंगों से जुड़े मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने धारा 144 के तहत लागू निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के मामले में सात दोषियों को छह-छह माह के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।
अदालत ने प्रत्येक दोषी पर एक-एक हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। हालांकि, सभी दोषी ट्रायल के दौरान छह महीने से अधिक समय जेल में बिता चुके हैं, इसलिए जुर्माना जमा करने के बाद उन्हें दोबारा जेल नहीं जाना पड़ा।