National
'तेलंगाना में अब्दुल के साथ क्या हुआ?', कांग्रेस ने ओवैसी से पूछे सवाल
डिजिटल डेस्क, तेलंगाना। यूपी में चुनाव का प्रचार का करते हुए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी लगातार मुसलमानों से समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का विकल्प चुनने की अपील कर रहे हैं। इस बीच ओवै
लेखक Digital Desk77K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, तेलंगाना। यूपी में चुनाव का प्रचार का करते हुए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी लगातार मुसलमानों से समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का विकल्प चुनने की अपील कर रहे हैं। इस बीच ओवैसी के गृह राज्य तेलंगाना से कांग्रेस ने उन पर पलटवार करते हुए तीखा हमला बोला है।
तेलंगाना कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने आरोप लगाया है कि ओवैसी यूपी में जिस राजनीतिक रणनीति और नेतृत्व की वकालत कर रहे हैं, उसे उन्होंने खुद अपने राज्य तेलंगाना में कभी लागू नहीं किया।



