National
अमेठी के 9 बूथों पर एमएलसी चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से पूरा, 88.35 प्रतिशत मतदान दर्ज
जागरण संवाददाता, अमेठी। विधान परिषद के गोरखपुर–फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के तहत शुक्रवार को अमेठी में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जिले के सभी 9 मतदान केंद्रों पर सुबह 8:00
लेखक Dileep Maan Singh116K पढ़े गए
-1792758920761.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, अमेठी। विधान परिषद के गोरखपुर–फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के तहत शुक्रवार को अमेठी में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जिले के सभी 9 मतदान केंद्रों पर सुबह 8:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक मतदान हुआ। कुल 88.35 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी शशांक चौधरी और पुलिस अधीक्षक सरवणन टी सुबह से ही भ्रमणशील रहे। दोनों अधिकारियों ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था और निर्वाचन संबंधी अन्य प्रबंधों का जायजा लिया।