अश्वनी त्रिपाठी, जागरण, देहरादून। प्रदेश में 108 एंबुलेंस सेवा हर दिन औसतन 379 बार आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए दौड़ती है। यानी हर घंटे करीब 16 बार जिंदगी बचाने की उम्मीद में एंबुलेंस का सायरन गूंजता है।
प्रत्येक वर्ष लगभग 1,38,369 मामलों में एंबुलेंस की सेवा ली जा रही है। इनमें सड़क हादसों के घायलों से लेकर गर्भवती महिलाओं और गंभीर मरीजों तक को पहुंचाई गई मदद शामिल है।