National
यूपी-बिहार वालों को खुशखबरी! दिल्ली से पटना के बीच एक और वंदे भारत एक्सप्रेस का एलान, इन स्टेशनों पर ठहराव
जागरण संवाददाता, चंदौली। त्योहारों पर ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना और नई दिल्ली के बीच एक और वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल चलाने का निर्णय लिया है। इससे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होकर यात्रा करने वाल
लेखक Vivek Kumar Dubey159K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, चंदौली। त्योहारों पर ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना और नई दिल्ली के बीच एक और वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल चलाने का निर्णय लिया है। इससे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होकर यात्रा करने वाले यात्रियों को भी राहत मिलेगी। 20 कोच वाली यह ट्रेन दोनों दिशाओं में डीडीयू जंक्शन पर रुकेगी।
02254 नई दिल्ली-पटना वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल गुरुवार से 26 नवंबर तक सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और रविवार को चलेगी। नई दिल्ली से सुबह 8:35 बजे प्रस्थान कर ट्रेन शाम छह बजे डीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। यहां से 6:10 बजे रवाना होकर शाम 7:26 बजे बक्सर, रात 8:10 बजे आरा रुकते हुए 9:30 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।



