संवाद सहयोगी, महेंद्रगढ़। कहते हैं कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती, बल्कि कुछ हुनर जन्मजात होते हैं। इसका उदाहरण चार वर्षीय नन्ही चैरी उर्फ देवयानी गोस्वामी हैं, जो इतनी कम उम्र में अपनी नृत्य कला से लोगों का मन मोह रही हैं। उनकी प्रतिभा देखकर हर कोई दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो जाता है।
नन्ही उम्र में नृत्य के प्रति उनका लगाव और प्रस्तुति में आत्मविश्वास उनकी कला के प्रति समर्पण को दर्शाता है।