National
झांसी में 11 हजार वोल्ट करंट की चपेट में आए दो भाई, एक की जिंदा जलकर मौत; दूसरे की हालत गंभीर
जागरण संवाददाता, झासी। खेत में मूंगफली की फसल के बीच मोटर चलाने के लिए अवैध रूप से बिजली का तार डालना दो भाइयों के लिए जानलेवा साबित हुआ। तार उछालते समय वह 11 हजार वोल्ट की हाइटेंशन लाइन से छू गया, जिससे करंट दौड़ गया और
लेखक Digital Desk197K पढ़े गए
-1792760588897.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, झासी। खेत में मूंगफली की फसल के बीच मोटर चलाने के लिए अवैध रूप से बिजली का तार डालना दो भाइयों के लिए जानलेवा साबित हुआ। तार उछालते समय वह 11 हजार वोल्ट की हाइटेंशन लाइन से छू गया, जिससे करंट दौड़ गया और तेज धमाके के साथ बड़े भाई दीपक परिहार के कपड़ों व शरीर ने आग पकड़ ली।
उसे बचाने दौड़ा छोटा भाई आकाश परिहार भी करंट की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया। हादसे में दीपक की मौत हो गई, जबकि आकाश मेडिकल कॉलेज में जिन्दगी के लिए संघर्ष कर रहा है।



