जागरण संवाददाता, देहरादून। समरवैली स्कूल में 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़ को लेकर शुक्रवार को हंगामा हुआ। छात्रा की मां ने स्कूल के भौतिक विज्ञान के शिक्षक पर करीब डेढ़ माह से बेटी को परेशान करने और गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया।
मां के अनुसार, उन्होंने 15 अक्टूबर को प्रधानाचार्य को लिखित शिकायत दी थी, जिस पर उनकी बेटी समेत 15 छात्राओं के हस्ताक्षर थे। पर शिक्षक पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। उल्टा उनकी बेटी पर दबाव बना मामला रफा दफा करने का प्रयास किया गया।