National
उत्तराखंड में हवाई सेवाओं का विस्तार, पंतनगर से लखनऊ और बनारस के लिए उड़ानें जल्द
विकास गुसाईं, जागरण, देहरादून। उत्तराखंड में क्षेत्रीय हवाई सेवाओं का विस्तार होने जा रहा है। इस कड़ी में नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने केंद्र सरकार के समक्ष पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के साथ ही यहां से ल
लेखक Vikas Gusain142K पढ़े गए

विकास गुसाईं, जागरण, देहरादून। उत्तराखंड में क्षेत्रीय हवाई सेवाओं का विस्तार होने जा रहा है। इस कड़ी में नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने केंद्र सरकार के समक्ष पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के साथ ही यहां से लखनऊ और बनारस के लिए हवाई सेवाएं शुरू करने का अनुरोध किया गया है।
वहीं, सामरिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण गुंजी तथा चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टियों को भी उड़ान 2.0 योजना के अंतर्गत विकसित करने का प्रस्ताव भेजा गया है। प्रदेश में हवाई सेवाएं लगातार पंख फैला रही हैं। नए गंतव्यों व पर्यटन स्थलों के लिए हवाई व हेली सेवा संचालित की जा रही हैं।



