National
बदन सिंह बद्दो के बेटे सिकंदर समेत नौ पर 50 हजार का इनाम; लिस्ट में मेरठ, बागपत और बुलंदशहर के बदमाश
जागरण संवाददाता, मेरठ। लूट, डकैती और नकबजनी समेत संगीन मामलों में वांछित नौ बदमाशों पर डीआइजी कलानिधि नैथानी ने 50-50 हजार रुपये इनाम घोषित किया है। इनमें कई साल से फरार गैंग्सटर बदन सिंह बद्दो का बेटा सिकंदर भी शामिल है
लेखक Lokesh Sharma110K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, मेरठ। लूट, डकैती और नकबजनी समेत संगीन मामलों में वांछित नौ बदमाशों पर डीआइजी कलानिधि नैथानी ने 50-50 हजार रुपये इनाम घोषित किया है। इनमें कई साल से फरार गैंग्सटर बदन सिंह बद्दो का बेटा सिकंदर भी शामिल है। बद्दो को पुलिस हिरासत से फरार कराने में सिकंदर की मुख्य भूमिका थी। बद्दो और सिकंदर के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी हो चुका है। बद्दो पर पांच लाख रुपये का इनाम है।



