निर्लोष कुमार, आगरा। फतेहपुर सीकरी में अरावली की पहाड़ियों में स्थित राॅक शैल्टर्स (शैलाश्रय) में बनी सात हजार वर्ष पुरानी राॅक पेंटिंग्स (शैल चित्र) अब संरक्षित धरोहर हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) के महानिदेशक यदुबीर सिंह रावत द्वारा इसके लिए प्रारंभिक अधिसूचना कर दी गई है। एएसआइ ने अधिसूचना कर 60 दिन में आपत्ति मांगी है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम अधिसूचना की जाएगी।