National
दिल्ली एयरपोर्ट पर दो घंटे रोके जाने पर भड़के मुख्यमंत्री मान, बोले- 'कस्टम अधिकारी मनीष ज्ञानेश कुमार के भाई'
रोहित कुमार, चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा में नशे के मुद्दे पर जारी सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एयरपोर्ट पर खुद को करीब दो घंटे तक रोके रखने का मामला उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि सामान की जांच के नाम पर उन्
लेखक Rohit Kumar185K पढ़े गए

रोहित कुमार, चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा में नशे के मुद्दे पर जारी सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एयरपोर्ट पर खुद को करीब दो घंटे तक रोके रखने का मामला उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि सामान की जांच के नाम पर उन्हें बैठाकर रखा गया। मुख्यमंत्री ने कस्टम अधिकारी मनीष का जिक्र करते हुए उन्हें ज्ञानेश कुमार का भाई बताया। मान ने इस घटनाक्रम पर सवाल उठाते हुए कहा कि सामान की जांच के नाम पर उन्हें इतनी देर तक क्यों रोका गया।



