National
पुरातत्व विभाग के अधीन होंगे पिथौरागढ़ के प्राचीन मंदिर और लंदन फोर्ट, 12वीं और 13वीं शताब्दी से गहरा नाता
रमेश गड़कोटी, पिथौरागढ़। सीमांत जिले की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल शुरू हुई है। जिले के दिंगास और कासनी स्थित प्राचीन मंदिरों के साथ ही नगर के मध्य स्थित ऐतिहासिक लंदन फोर्
लेखक Ramesh Garkoti185K पढ़े गए

रमेश गड़कोटी, पिथौरागढ़। सीमांत जिले की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल शुरू हुई है। जिले के दिंगास और कासनी स्थित प्राचीन मंदिरों के साथ ही नगर के मध्य स्थित ऐतिहासिक लंदन फोर्ट को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अधीन लेने की कार्रवाई की जा रही है। इन धरोहरों का कुमाऊं के इतिहास में विशेष महत्व रहा है। पुरातत्व विभाग के संरक्षण में आने के बाद इनके ऐतिहासिक महत्व के अध्ययन, अभिलेखीकरण और संरक्षण की दिशा में काम होने की उम्मीद है।



