National
अरगोड़ा-कटहल मोड़ सड़क चौड़ीकरण और मेकन से बहुबाजार तक फ्लाईओवर कनेक्टिविटी का रास्ता साफ
जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी में अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़ तक सड़क के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण की तैयारी शुरू हो गई है। पथ निर्माण विभाग के पथ प्रमंडल, रांची की ओर से इस सड़क के पुनर्निर्माण और चौड़ीकरण के लिए निविदा जारी
लेखक Adil Hassan100K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी में अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़ तक सड़क के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण की तैयारी शुरू हो गई है। पथ निर्माण विभाग के पथ प्रमंडल, रांची की ओर से इस सड़क के पुनर्निर्माण और चौड़ीकरण के लिए निविदा जारी की गई है। इस योजना पर करीब 23.15 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
निविदा के अनुसार अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़ पथ पर किलोमीटर 1.850 से 5.300 तक सड़क का चौड़ीकरण, मजबूतीकरण और पुनर्निर्माण किया जाएगा। इस कार्य के तहत कुल 3.45 किलोमीटर सड़क को बेहतर बनाया जाना है। विभाग ने इसके लिए 23 करोड़ 15 लाख 47 हजार 694 रुपये की अनुमानित राशि तय की है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 26 अक्टूबर को सुबह 10.30 बजे निविदा का प्रकाशन होगा। दो नवंबर को दोपहर तीन बजे निविदा पूर्व बैठक रखी गई है। निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 17 नवंबर को दोपहर 12 बजे तक निर्धारित है, जबकि निविदा 18 नवंबर को दोपहर 12.30 बजे खोली जाएगी।
विभाग के अनुसार कार्य पूरा करने की अवधि 13 महीने निर्धारित की गई है। निविदा से जुड़ी विस्तृत जानकारी झारखंड सरकार की निविदा वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।