जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। बारापुला फेज-3 के मयूर विहार से एम्स जाने वाली लेन पर ट्रैफिक की स्थिति गूगल मैप पर अपडेट हो गई है। इसके चलते मयूर विहार से सराय काले खां तक बारापुला फ्लाईओवर पर जाम से राहत मिली है। वाहन चालक सराय काले खां के बाद जाम की स्थित रियल टाइम देख पा रहे हैं और उसके मुताबिक एनएच-24 व अन्य वैकल्पिक मार्गों का भी प्रयोग कर रहे हैं।
सराय काले खां से सनडायल लूप तक जाम का झंझट