जागरण संवाददाता, पंचकूला। चंडीमंदिर थाना क्षेत्र में घग्गर नदी में दुर्गा माता की प्रतिमा विसर्जित करने आए चंडीगढ़ निवासी युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात वीरवार रात गांव चौकी की तरफ से घग्गर नदी की ओर जाने वाले रास्ते पर हुई।
मृतक की पहचान चंदन निवासी धनास, चंडीगढ़ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, चंदन अपने साथियों के साथ दुर्गा माता की प्रतिमा विसर्जित करने घग्गर नदी की ओर आया था। इसी दौरान कुछ अज्ञात युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।