जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। शहर के बाजारों में पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम ने सुधार कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम के स्पेशल कमिश्नर हरप्रीत सिंह सुदन ने वी-4 सड़कों के साथ लगती सेक्टर-8-बी, सेक्टर-9-डी और सेक्टर-35-सी की आंतरिक मार्केट पार्किंग का निरीक्षण किया।
उन्होंने इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों को पार्किंग स्थलों की खामियां दूर कर निर्धारित समय में सुधार कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता संजय अरोड़ा, बीएंडआर और हॉर्टिकल्चर विंग के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर तथा संबंधित एक्सईएन भी मौजूद रहे।