राज्य ब्यूरो, जम्मू। लद्दाख में स्थानीय शासन व्यवस्था के पुनर्गठन की दिशा में राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने लेह, कारगिल और शाम सहित आठ लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषदों (LAHDC) के लिए 100 निर्वाचित सीटों के आवंटन के बाद परिसीमन प्रक्रिया आगे बढ़ाई है। आयोग ने लेह, कारगिल और शाम की मसौदा अधिसूचनाएं जारी कर स्थानीय निवासियों, पंचायत प्रतिनिधियों और अन्य हितधारकों से 2 नवंबर 2026 तक आपत्तियां और सुझाव मांगे हैं।