डिजिटल डेस्क, रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सात साल की बच्ची के साथ बलात्कार की घटना सामने आई है। बच्ची के साथ रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई। ये बच्ची तीन दिन से लापता थी।
एक अधिकारी ने शुक्रवार को जानकारी दी कि इस मामले में खोजी कुत्ते की मदद से 42 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान देवमती पारा (बांगो थाना क्षेत्र) के रहने वाले अजय उर्फ अमित चौहान के रूप में हुई है।