National
रांची-जमशेदपुर समेत 7 जिलों में पारदर्शी होगी बिजली खरीद, जेबीवीएनएल लगा रहा 79 हाई-टेक एबीटी मीटर
जागरण संवाददाता, मेदिनीनगर (पलामू)। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) राज्य में बिजली की खरीद और आपूर्ति के हिसाब को अधिक सटीक बनाने के लिए आधुनिक मीटरिंग व्यवस्था लागू करने जा रहा है।
लेखक Sachidanand Kumar157K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, मेदिनीनगर (पलामू)। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) राज्य में बिजली की खरीद और आपूर्ति के हिसाब को अधिक सटीक बनाने के लिए आधुनिक मीटरिंग व्यवस्था लागू करने जा रहा है।
इसके तहत मेदिनीनगर समेत राज्य के सात विद्युत एरिया बोर्ड्स में 33 केवी के बिजली इंटरफेस प्वाइंट्स पर 79 एबीटी (एवरेज बाय टाइम) मीटर लगाए जाएंगे। निगम ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिया है।



