National
गांव में खेतों की पगडंडियों से राष्ट्रीय हैंडबॉल के मैदान तक काशी के सितारों की उड़ान
जागरण संवाददाता,वाराणसी। सपने बड़े हों, हौसला मजबूत हो और मेहनत पर भरोसा हो तो अभाव भी सफलता की राह नहीं रोक सकते। काशी के छह युवा हैंडबॉल खिलाड़ियों ने इसे साबित कर दिखाया है। गांव की पगडंडियों से निकलकर राष्ट्रीय खेल म
लेखक Digital Desk32K पढ़े गए

जागरण संवाददाता,वाराणसी। सपने बड़े हों, हौसला मजबूत हो और मेहनत पर भरोसा हो तो अभाव भी सफलता की राह नहीं रोक सकते। काशी के छह युवा हैंडबॉल खिलाड़ियों ने इसे साबित कर दिखाया है। गांव की पगडंडियों से निकलकर राष्ट्रीय खेल मंच तक पहुंचे इन खिलाड़ियों का चयन उत्तर प्रदेश की सब-जूनियर अंडर-14 बालक हैंडबॉल टीम में हुआ है। अब वे राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं।
70वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय हैंडबॉल प्रतियोगिता मध्य प्रदेश के उमरिया में 27 से 31 अक्टूबर तक आयोजित होगी। उत्तर प्रदेश की टीम में काशी के छह खिलाड़ियों का चयन जिले के खेल जगत के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।



