National
जापान में झारखंड के विजय सुंडी ने लहराया तिरंगा, पैरा एशियाई खेलों में भारत को दिलाया गोल्ड मेडल
जागरण संवाददाता, चाईबासा। जापान के आइची-नागोया में आयोजित 5वें पैरा एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाया है। पुरुष रिकर्व युगल स्पर्धा में भारत ने स्वर्ण पदक जीतकर अंतरराष्ट्री
लेखक Mohammad Taquiuddin89K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, चाईबासा। जापान के आइची-नागोया में आयोजित 5वें पैरा एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाया है। पुरुष रिकर्व युगल स्पर्धा में भारत ने स्वर्ण पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगा शान से लहराया।
इस उपलब्धि में झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के प्रतिभाशाली पैरा तीरंदाज विजय सुंडी की अहम भूमिका रही। उनकी इस सफलता से पूरे जिले और झारखंड में खुशी का माहौल है। विजय सुंडी ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन, एकाग्रता और मजबूत इच्छाशक्ति के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।



