जागरण संवाददाता, मेरठ। पीएम श्री राजकीय इंटर कालेज के मैदान में आयोजित खादी महोत्सव और प्रदर्शनी में गुरुवार को फैशन शो में माडलों ने खादी के परिधानों को पहनकर रैंपवाक किया। कार्यशाला में मोमबत्ती बनाना सिखाया गया। प्रदर्शनी में हाथरस से आए स्टाल पर उपलब्ध पांच देशों के असली हींग महक बिखेर रही है। खादी महोत्सव में जहां खादी के कपड़ों की विभिन्न वैरायटी मौजूद हैं, वहीं प्रदर्शनी में मोटापा, शुगर, कोलेस्ट्राल, पथरी समेत तमाम बीमारियों के इलाज और बचाव की आयुर्वेदिक दवाइयां उपलब्ध हैं। स्टाल पर मौजूद संचालक लोगों को विभिन्न रोगों से बचाव के टिप्स भी दे रहे हैं।