National
चेन्नई की जेल से फिल्मी स्टाइल में कैदी फरार, चाय की दुकान से पुलिस ने फिर किया गिरफ्तार, सात कर्मचारी सस्पेंड
डिजिटल डेस्क, चेन्नई। तमिलनाडु के प्रमुख जेल परिसरों में से एक पुझल से एक नेपाली कैदी पुलिस कर्मियों को चकमा देकर भागने में सफल रहा। नेपाली नागरिक बिजली की तार के सहारे जेल कूद कर भागने में तो कामयाब रहा, लेकिन एक दिन बा
लेखक Digital Desk100K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। तमिलनाडु के प्रमुख जेल परिसरों में से एक पुझल से एक नेपाली कैदी पुलिस कर्मियों को चकमा देकर भागने में सफल रहा। नेपाली नागरिक बिजली की तार के सहारे जेल कूद कर भागने में तो कामयाब रहा, लेकिन एक दिन बाद पुलिस ने उसे फिर से गिरफ्तार कर लिया।
नेपाल के रहने वाले सुदीप बोगटी ने जेल ब्रेक की घटना को अंजाम देकर प्रशासन को चुनौती दे दी। इस मामले में पुलिस ने सात जेल कर्मियों पर कार्रवाई करते हुए सस्पेंड कर दिया है।



