National
पापा चांदी के दो पदक ला रही… पैरा एशियाई खेलों में प्रीति पाल ने जीते दो सिल्वर, परिवार के साथ गांव में भी जश्न
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। जापान के आइची-नागोया में पैरा एशियाई खेलों में जनपद के गांव हाशमपुर की बेटी प्रीति पाल ने 200 मीटर के बाद बुधवार को 100 मीटर दौड़ में भी रजत पदक हासिल किया।
लेखक Sanjeev Kumar196K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। जापान के आइची-नागोया में पैरा एशियाई खेलों में जनपद के गांव हाशमपुर की बेटी प्रीति पाल ने 200 मीटर के बाद बुधवार को 100 मीटर दौड़ में भी रजत पदक हासिल किया।
प्रीति ने अपने पिता अनिल कुमार को वॉट्सएप कॉल कर कहा कि पापा चांदी के दो पदक लेकर आ रही हूं। भावुक हुए अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली एयरपोर्ट से गांव तक स्वागत करेंगे। वहीं, आवास पर देर रात तक लोगों ने पहुंचकर बधाई दी और स्वजनों ने मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया।



