National
बिहार में बालू खनन शुरू होते ही विभाग सख्त, 3 गलतियां पड़ सकती है भारी; एक चूक की कीमत 5 लाख रुपये
राज्य ब्यूरो, पटना। प्रदेश में बालू खनन शुरू होने के बाद खान एवं भू-तत्व विभाग ने नए सिरे से पट्टाधारियों को खनन नियमावली के नियमों की याद दिलाई है।
लेखक Sunil Raj184K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, पटना। प्रदेश में बालू खनन शुरू होने के बाद खान एवं भू-तत्व विभाग ने नए सिरे से पट्टाधारियों को खनन नियमावली के नियमों की याद दिलाई है।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि बालू खनन करने वाले पट्टाधारियों को अब नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा। बालू घाटों पर सुरक्षा और व्यवस्था में लापरवाही पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।
नियमों के उल्लंघन पर समाहर्ता (जिलाधिकारी) पट्टाधारी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक लाख से लेकर 10 लाख रुपये तक का दंड लगा सकेंगे।



