जागरण संवाददाता, बरेली। भारतीय सेना के सभी इन्फैंट्री रेजिमेंटल सेंटरों को पीछे छोड़ते हुए जाट रेजिमेंटल सेंटर ने वर्ष-2026 का सर्वश्रेष्ठ स्वच्छ, हरित एवं सतत सेंटर का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया है।
22 अक्टूबर को नई दिल्ली के मानेकशा सेंटर में आयोजित समारोह में सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने सेंटर कमांडेंट ब्रिगेडियर हरजीत प्रीत पाल सिंह को यह सम्मान प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि उपलब्धि स्वच्छता, सुव्यवस्थित परिसर और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सेंटर की प्रतिबद्धता की बड़ी पहचान है।