जागरण संवाददाता, चंपावत। महाकाली नदी के किनारे बसा नगरूघाट आने वाले समय में चंपावत जिले के प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में उभरेगा। प्राकृतिक सौंदर्य, नदी में एंग्लिंग की संभावनाएं और नागार्जुन बाबा मंदिर की धार्मिक महत्ता इस सीमांत क्षेत्र को पर्यटन के मानचित्र पर पहचान दिलाएगी।
नगरूघाट पहुंचे जिलाधिकारी मनीष कुमार ने क्षेत्र को पंचेश्वर की तर्ज पर एंग्लिंग हब के रूप में विकसित करने की बात कही। टीजे सड़क के निर्माण से क्षेत्र की पहुंच आसान होने और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

नगरूघाट की सबसे बड़ी ताकत महाकाली नदी और इसके आसपास का प्राकृतिक परिवेश है। यहां योजनाबद्ध ढंग से पर्यटन सुविधाएं विकसित की जाती हैं तो एंग्लिंग के शौकीनों, प्रकृति प्रेमियों और धार्मिक पर्यटन में रुचि रखने वाले लोगों को आकर्षित किया जा सकता है।