संवाद सहयोगी, वृंदावन। संत प्रेमानंद शुक्रवार की सुबह एकबार फिर जब श्रीराधा केलिकुंज पहुंचे तो भक्तों की भारी भीड़ दर्शन के लिए उमड़ पड़ी। भोर के अंधेरे में पंहुचे संत प्रेमानंद के वृंदावन आने की सूचना मिलते ही भक्तों ने केलिकुंज की ओर दौड़ लगा दी। लगभग आधा घंटे श्रीराधा केलिकुंज में रहने के बाद संत प्रेमानंद वापस यमुना पार नए आश्रम के लिए रवाना हो गए।
यमुना पार जहांगीर पुर गांव में नए आश्रम यमुना विहार आश्रम में एकांतवास कर रहे संत प्रेमानंद शुक्रवार की सुबह साढ़े पांच बजे परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीराधा केलिकुंज पहुंचे। संत प्रेमानंद के श्रीराधा केलिकुंज पहुंचने की सूचना जैसे ही भक्तों को मिली हर कोई केलिकुंज के लिए दौड़ पड़ा।