National
बिजनौर में दारोगा के पिता की गोली मारकर हत्या, ट्रैक्टर पर पड़ा हुआ मिला शव
संवाद सहयोगी, जागरण. चांदपुर (बिजनौर) : खेत की जुताई करने गए सशस्त्र सुरक्षा बल (एसएसबी) में दारोगा के पिता की सीने व पेट में गोली मारकर हत्या कर दी गई। आधी रात किसान का शव रास्ते में ट्रैक्टर पर मिला। पुलिस ने बेटे की त
लेखक Sachin Sharma121K पढ़े गए

संवाद सहयोगी, जागरण. चांदपुर (बिजनौर) : खेत की जुताई करने गए सशस्त्र सुरक्षा बल (एसएसबी) में दारोगा के पिता की सीने व पेट में गोली मारकर हत्या कर दी गई। आधी रात किसान का शव रास्ते में ट्रैक्टर पर मिला। पुलिस ने बेटे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव केलनपुर निवासी 53 वर्षीय विजय पाल सिंह किसान थे। उनके बेटे मोहित तोमर एसएसबी में दारोगा के पद पर हैं और उनकी तैनाती लखनऊ में है। बुधवार शाम विजयपाल ट्रैक्टर लेकर खेत की जुताई करने गए थे। उनके खेत गांव से दो किलोमीटर दूर हैं। देर रात तक जब वह नहीं लौटे तो स्वजन ने ग्रामीणों को बताया। सभी मिलकर उन्हें तलाशते हुए खेत पर पहुंचे। देर रात करीब एक बजे गांव से एक किमी दूर विजयपाल का गोली लगा और खून से लथपथ शव खेत के पास रास्ते पर ट्रैक्टर की सीट पर मिला।



