राज्य ब्यूरो, रांची। कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग के मानव संपदा पोर्टल बंद रहने से अपनी संपत्ति की घोषणा नहीं करने के कारण प्रोन्नति से वंचित होनेवाले पदाधिकारियों की समस्या के समाधान की पहल हुई है।
मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह के नेतृत्व वाली तीन सदस्यीय समिति से पोर्टल खोले जाने के बिंदु की समीक्षा कर रिपोर्ट मांगी है।इसमें विकास आयुक्त के अलावा कार्मिक सचिव प्रवीण टोप्पो तथा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव चंद्रशेखर भी सम्मिलित हैं।