संतोष कुमार सिंह, नई दिल्ली: यमुना की सफाई दिल्ली में दशकों से चुनावी वादा रही है, लेकिन नदी की दशा नहीं सुधरी। अब भाजपा ने इसे केवल घोषणा तक सीमित न रखने और अगले लोकसभा चुनाव में अपनी उपलब्धि के रूप में पेश करने का लक्ष्य तय किया है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को 8941 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर साफ कर दिया कि यमुना को निर्मल बनाना दिल्ली सरकार और भाजपा संगठन, दोनों की प्राथमिकता में है।