National
डीडीए की 25% छूट का दिखा बड़ा असर, नरेला में दो घंटे में 2500 फ्लैट बुक; अब भी 30 हजार बाकी
संजीव गुप्ता, नई दिल्ली। लंबे समय से खरीदारों का इंतजार कर रहे नरेला के डीडीए फ्लैटों के लिए तस्वीर अब बदल रही है। 25 प्रतिशत छूट के साथ शुरू हुई आवास निवेश योजना में 2516 एलआईजी फ्लैटों की बुकिंग खुलने के महज दो घंटे के
लेखक Sanjeev Gupta162K पढ़े गए

संजीव गुप्ता, नई दिल्ली। लंबे समय से खरीदारों का इंतजार कर रहे नरेला के डीडीए फ्लैटों के लिए तस्वीर अब बदल रही है। 25 प्रतिशत छूट के साथ शुरू हुई आवास निवेश योजना में 2516 एलआईजी फ्लैटों की बुकिंग खुलने के महज दो घंटे के भीतर 2500 से अधिक फ्लैट बुक हो गए। कुछ दिन पहले भी ऐसा ही हुआ था। आंकड़ों पर गौर करें तो पता चलता है कि मौजूदा वित्त वर्ष में करीब सात हजार फ्लैट बिक चुके हैं जबकि लगभग 30 हजार अभी भी शेष हैं।



