National
पिता का साया उठा, झेली आर्थिक तंगी: संघर्ष की मिसाल बनकर सीए परीक्षा के झारखंड टॉपर बने रुद्र राज
जागरण संवाददाता, रांची। सीए इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट गुरुवार को जारी हो गया। रांची सेंटर से पांच विद्यार्थी सबसे आगे रहे हैं। इसमें पहला स्थान प्राप्त किया है रूद्र राज डौन, दूसरे स्थान पर तंजील कौशर, तीसरे स्थान पर
लेखक Diwaker Singh70K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, रांची। सीए इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट गुरुवार को जारी हो गया। रांची सेंटर से पांच विद्यार्थी सबसे आगे रहे हैं। इसमें पहला स्थान प्राप्त किया है रूद्र राज डौन, दूसरे स्थान पर तंजील कौशर, तीसरे स्थान पर सिद्धार्थ जैन, चौथे स्थान पर दक्ष खोवाल और पांचवें स्थान पर आर्यन कुमार मिश्रा रहे।
टॉपर का कहना है कि लगातार पढ़ने से ही सफलता पायी जा सकती है। इसमें रूद्र ने आर्थिक परेशानियों को पार करके ये मुकाम हासिल किया, वहीं दूसरे स्थान की तंजील कौशर के पिता टेलर का काम करते हैं।



