National
शिवा शर्मा हत्याकांड: किसके भरोसे बेफिक्र है श्रद्धा, गिरफ्तारी के बाद भी तेवर बरकरार
अवनीश मिश्र, लखनऊ। कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपित श्रद्धा दुबे के तेवर गिरफ्तारी के बाद भी ढीले नहीं हुए हैं। गुरुवार सुबह पुलिस की कार से उतरने के बाद रैंप वाक के शो स्टापर की तरह हाथ हिलाते हुए हजरतगंज क
लेखक Avaneesh Kumar Mishra74K पढ़े गए

अवनीश मिश्र, लखनऊ। कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपित श्रद्धा दुबे के तेवर गिरफ्तारी के बाद भी ढीले नहीं हुए हैं। गुरुवार सुबह पुलिस की कार से उतरने के बाद रैंप वाक के शो स्टापर की तरह हाथ हिलाते हुए हजरतगंज कोतवाली में दाखिल हुई। सिविल अस्पताल में मेडिकल के दौरान भी उसके चेहरे पर कोई पछतावा नहीं दिखा।
इसके पहले नागपुर में गिरफ्तारी के बाद भी पुलिस की गाड़ी में पीछे बैठने से साफ मना कर दिया था। श्रद्धा के इस रुख को देखते हुए सवाल उठ रहे हैं कि आखिर उसके इस अड़ियल रवैये की वजह क्या है?



