संवाद सहयोगी, कटिहार। कटिहार के विश्व प्रसिद्ध मखाना को एक नई व व्यापक पहचान दिलाने तथा स्थानीय किसानों के उत्पादों को बड़ा बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला कृषि विभाग ने एक सराहनीय पहल की है।
रेल प्रशासन के सहयोग से कटिहार रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर शुक्रवार को मखाना से बने विभिन्न प्रसंस्कृत व पौष्टिक खाद्य पदार्थों के विशेष काउंटर का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा।