शक्ति सिंह, रांची। रांची रेलवे स्टेशन के नार्थ गेट तक पहुंचने के लिए यात्रियों को चार रास्ते उपलब्ध कराने की योजना है। स्टेशन के पुनर्विकास के तहत मौजूदा सड़कों के चौड़ीकरण के साथ दो अतिरिक्त समानांतर सड़कों का निर्माण किया जाएगा।
नए रोड ओवरब्रिज से जुड़ने वाले मार्ग और बीएनआर से सिरमटोली चौक के बीच की सड़क को 22 मीटर तक चौड़ा करने की योजना है। इन मार्गों को आपस में जोड़ने के लिए आठ मीटर चौड़ी संपर्क सड़क भी बनाई जाएगी। सड़क निर्माण को एक वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।