National
हिसार में प्रेमी ने पेट्रोल छिड़ककर कपल को लगाई आग, पति की मौत; पत्नी बुरी तरह झुलसी
जागरण संवाददाता, हिसार। जिले के न्यौली कलां गांव में बुधवार देर रात प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद में पति-पत्नी को पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का मामला सामने आया है। घटना में गंभीर रूप से झुलसे पति बलवान की वीरवार को उपचार के
लेखक Digital Desk52K पढ़े गए
-1792691066417.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, हिसार। जिले के न्यौली कलां गांव में बुधवार देर रात प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद में पति-पत्नी को पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का मामला सामने आया है। घटना में गंभीर रूप से झुलसे पति बलवान की वीरवार को उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और आरोपित रघुबीर भी झुलस गए। दोनों का उपचार चल रहा है।
सदर थाना पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। बलवान गांव न्यौलीकलां में पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। उसकी पत्नी मीरा की हिसार के बगला रोड स्थित एक फैक्ट्री में काम करने के दौरान बिहार निवासी रघुबीर से पहचान हुई थी।



